मानगो थाना क्षेत्र के वर्कर्स कॉलेज के पास स्वर्णरेखा नदी में शनिवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ

Spread the love

मानगो थाना क्षेत्र के वर्कर्स कॉलेज के पास स्वर्णरेखा नदी में शनिवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ। छठ घाट पर स्नान करने उतरे एक दिव्यांग वृद्ध तेज धारा में बह गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार वृद्ध घाट पर पहुंचे और अपने जूते व वॉकर किनारे पर रखकर नदी में उतरे। स्नान शुरू करते ही अचानक तेज बहाव में उनका संतुलन बिगड़ गया और वह बहने लगे।घटना से घाट पर मौजूद लोगों में अफरातफरी मच गई। कुछ युवक उन्हें बचाने के लिए नदी में उतरे, लेकिन तब तक वृद्ध काफी दूर बह चुके थे। इसके बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी।जानकारी मिलते ही मानगो थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने घटनास्थल से वृद्ध के जूते और वॉकर बरामद किए हैं। हालांकि, डूबे वृद्ध की पहचान अब तक नहीं हो पाई है। पुलिस ने शव की तलाश के लिए गोताखोरों की मदद लेने की तैयारी शुरू कर दी है।स्थानीय लोगों का कहना है कि वृद्ध अक्सर घाट के आसपास आते-जाते दिखते थे। दिव्यांग होने के कारण उन्हें चलने-फिरने में कठिनाई होती थी। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है।फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और नदी में सर्च अभियान चलाया जा रहा है। वृद्ध की तलाश में प्रशासन भी सक्रिय है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *