
जमशेदपुर के जुगसलाई स्थित टाटा कंपनी गेट के सामने शुक्रवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। तेज़ रफ्तार से आ रही एक तारक अचानक अनियंत्रित हो गई और divider से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि टारक का डीज़ल टैंक फट गया और देखते ही देखते पूरा डीज़ल सड़क पर फैल गया। हादसे के बाद टारक का बुरा हाल हो गया और सड़क पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। डीज़ल फैलने से आने-जाने वाले वाहनों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। स्थानीय लोग तुरंत मौके पर जुटे और स्थिति को संभालने की कोशिश की।
