मानगो थाना पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी गिरोह का किया पर्दाफाश, 5 आरोपी गिरफ्तार, 8 बाइक बरामद

Spread the love

जमशेदपुर : मानगो थाना पुलिस ने एक संगठित मोटरसाइकिल चोरी गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए 8 चोरी की बाइक बरामद की है। इस कार्रवाई में 5 शातिर चोर गिरफ्तार किए गए हैं, जिनका लंबा आपराधिक इतिहास रहा है। ये सभी आरोपी पेशेवर बाइक चोर हैं और शहर के विभिन्न इलाकों में चोरी की वारदातों को अंजाम देते थे।
प्रेस कॉन्फ्रेंस में सिटी एसपी कुमार शिव आशीष ने बताया कि पहले जमशेदपुर में हर साल लगभग 38 बाइक चोरी हुआ करती थी। पुलिस ने चोरों पर शिकंजा कसा है। अब यह आंकड़ा 22 पर पहुंच गया है। उन्होंने कहा कि वह इसे जल्द ही खत्म करना चाहते हैं। सिटी एसपी ने बताया कि पिछले 5 साल में 635 बाइक चोर गिरफ्तार किए गए हैं। जिन पर पुलिस लगातार निगरानी रख रही है। अभी जमशेदपुर में बाइक चोरी के 6 गैंग सक्रिय हैं, जिन पर पुलिस का क्रैक डाउन जारी है।

गिरफ्तार आरोपी

  1. आफताब अली (19 वर्ष) – आजादबस्ती, मानगो
  2. जिलानी खान उर्फ जुम्मन (20 वर्ष) – नार्दन टाउन, बिष्टुपुर
  3. मोहसिन उर्फ विक्की** (19 वर्ष) – जवाहरनगर, मानगो
  4. कादिर खान (18 वर्ष) – जवाहरनगर, मानगो
  5. आयान उर्फ छोटी उर्फ चोटी (19 वर्ष) – कपाली रोड, सरायकेला

बरामद बाइक की सूची

पुलिस ने छापेमारी में 8 स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल बरामद की हैं। इनमें से कई गाड़ियां अलग-अलग थाना क्षेत्रों से चोरी की गई थीं।

आपराधिक इतिहास

गिरफ्तार आरोपियों पर पहले से ही मानगो, बिष्टुपुर, कदमा, आजादनगर, एमजीएम, साकची और बोडाम थाना क्षेत्रों में चोरी और लूट के कई मामले दर्ज हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *