जमशेदपुर के बिष्टुपुर थाना अंतर्गत खाऊ गली में शुक्रवार को प्रशासन का डंडा चला और यहां लगने वाले करीब दो दर्जन फुटपाथी दुकानों को हटाया गया

जमशेदपुर के बिष्टुपुर थाना अंतर्गत खाऊ गली में शुक्रवार को प्रशासन का डंडा चला और यहां लगने वाले करीब दो दर्जन फुटपाथी दुकानों को हटाया गया. अचानक से चले इस अभियान से फुटपाथी दुकानदारों में हड़कंप मच गया. बता दे कि इस कार्रवाई में जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति और जुस्को की टीम शामिल थी. JNAC के सिटी मैनेजर जितेंद्र कुमार ने बताया कि अतिक्रमण की वजह से सड़क पर काफी भीड़ रहती थी. दुर्गा पूजा को लेकर लगने वाले जाम और सुरक्षा के दृष्टिकोण से यह कार्रवाई की गई है. बता दे कि पूर्व में खाऊ गली के पास कई आपराधिक घटनाएं भी घट चुकी है. यही कारण है कि प्रशासन ने यह कार्रवाई की है. फिलहाल प्रशासन के इस कार्रवाई के बाद दुर्गा पूजा में कमाई की उम्मीद लगाए बैठे फुटपाथी दुकानदारों को गहरा झटका लगा है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *