
कर्मचारी राज्य बीमा निगम” के क्षेत्रीय कार्यालय द्वारा कर्मचारी राज्य बीमा निगम के द्वारा निगम में रजिस्टर्ड विभिन्न निजी संस्थाओं/ कम्पनी में कार्यरत कर्मचारी को मिलने वाली सुविधा की जानकारी तथा कोल्हान प्रमंडल में कार्यरत डिस्पेंसरियों और ईएसआईसी अस्पताल से जुड़ी समस्याओं को लेकर एटक के पहल पर यह बैठक आयोजित की गई थी।
इस बैठक में कर्मचारी राज्य बीमा निगम के क्षेत्रीय निदेशक राजीव रंजन और डिप्टी डायरेक्टर अविनाश कुमार के साथ इंटक के स्टेट प्रेसिडेंट राकेश्वर पांडे, एटक के राज्य सचिवकॉम अंबुज ठाकुर, उप महासचिव कॉम हीरा अरकने, सीटू के राज्य महासचिव कॉम विश्वजीत देव शामिल हुए।क्षेत्रीय निदेशक राजिव रंजन ने मजदूरों को ईएसआईसी से मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी देने के साथ ही डिस्पेंसरी एवं अस्पताल में मजदूरों को होनेवाली परेशानियों को किस तरह से दूर किया जाय उस पर विस्तृत जानकारी दी और कहा कि किसी भी परेशानी को दूर करने के लिए हम हमेशा उपलब्ध हैं,उन्होंने ट्रेड यूनियन के नेताओं से कोल्हान के अंदर आईपी (इंस्योर्ड पर्सन )की संख्या बढ़ाने के लिए मजदूरों को ईएसआईसी से मिलने वाली सुविधाओं को मजदूरों के बीच प्रचारित करने का आग्रह किया।उन्होंने बताया कि आज कोल्हान के अंदर इंस्योर्ड पर्सन की संख्या 2 लाख है ,जबकि लगभग 5 लाख मजदूर ठेका कंपनी, व्यवसायिक संस्थान में कार्य कर रहे हैं।इन्हे ईएसआईसी का लाभ मिले इसके लिए संयुक्त प्रयास की आवश्यकता पर बल दिया।
एटक के महासचिव कॉम अंबुज ठाकुर ने मार8जो को हो रही समस्याओं की ओर क्षेत्रीय निदेशक का ध्यान आकृष्ट करते हुए, अस्पताल में डॉक्टर,नर्स, एनिसथिसीस्ट, फार्मासिस्ट और हेल्पर की संख्या स्वीकृत संख्या से कम होने पर चिंता व्यक्त की और इन पदों पर यथाशीघ्र स्थाई नियुक्ति,डिस्पेंसरी में दवाई की उपलब्धता,24 घंटे ऑपरेशन थियेटर खुला रखने ,गोविंदपुर और मानगो में ईएसआईसी का अस्पराल खोलने, सभी डिस्पेंसरी से अस्पताल लाने ले जाने के लिए एंबुलेंस उपलब्ध कराने,हॉस्पिटल में डायरेक्ट रजिस्ट्रेशन एवं भोजन की गुणवत्ता में सुधार की मांग की। एटक की ओर से शहर के बड़े बड़े निजी व्यवसायिक संस्थानों,होटल ,आदित्यपुर के कपानियों द्वारा अपने कर्मचारियों का ईएसआईसी का रजिस्ट्रेशन नही करनेवाले संस्थाओ के खिलाफ जांच की मांग की तकि माजदूरों को ईएसआईसी से मिलने वाली चिकित्सीय सुविधा का लाभ मिल सके।
इएसआईसी के मेडिकल सुप्रीटेंडेंट श्री ने हॉस्पिटल के स्टाफ की स्थिति, दवा के संबंध में,चिकित्सा के संबंध में एवं हॉस्पिटल के नए परिसर का विस्तृत विवरण विजुअल के माध्यम से रखा और बताया कि जल्द ही हॉस्पिटल 100 बेड वाला हो जायेगा, विभिन्न कैडर के स्टाफ की कॉन्ट्रैक्ट बेसिस पर नियुक्ति की प्रक्रिया लगातार जारी है।
मजदूरों के प्रतिनिधी
साथी सत्येंद्र कुमार,साथी ने भी डिस्पेंसरी में मजदूरों को हो रही समस्याओं से क्षेत्रीय निदेशक को अवगत कराया।
क्षेत्रीय निदेशक ने सभी समस्याओं का निवारण जल्द करने ,संबंधित विभागीय पदाधिकारियों से बात करने का आश्वासन दिया,साथ ही यूनियन के नेताओं से आग्रह किया की वे कंपनी और संस्थाओं के मालिकों को इस बात की जानकारी दें की 31 दिसंबर तक अपने संस्था/कंपनी में कार्य करनेवाले कर्मचारियों का रजिस्ट्रेशन करवाने पर उनसे किसी भी तरह की पेनल्टी नही ली जायेगी।
अंत में कर्मचारी राज्य बीमा निगम के उप निदेशक अभिषेक कुमार ने यूनियन के सभी प्रतिनिधियों एवं मजदूरों का धन्यवाद देते हुए सभा समाप्त की।
