
बुंडू में शरदीय नवरात्रा शुरु होने के अवसर पर सोमवार को बुंडू के सोनाहातु रोड, बिचकाटोली में सीआरआई पम्प के नए व भब्य शोरुम, शेखर पम्प का उद्घाटन मुख्य अतिथि सीआरआई पम्प के डीजीएम हेमन्त कुमार त्रिपाठी, जोनल मैनेजर उपेन्द्र कुमार एवं शाखा प्रबंधक जीत उपाध्याय ने दीप प्रज्जवलित कर व फीता काटकर किया। मौके पर केक भी काटे गए। सीआरआई पम्प के डीजीएम हेम्नत कुमार त्रिपाठी ने कहा कि ग्राहकों तक अच्छी क्वालिटी के अच्छा प्रोडक्ट पहुंचाना और फिर अच्छी सर्विस भी उन्हें उपलब्ध कराने के कारण सीआरआई पम्प आज घर-घर पहुंच चुकी है। अब शेखर पम्प द्वारा कंपनी के उत्पादों को तेजी से पांचपरगना के सुदूर गांवों तक पहुंचाया जा सकेगा। शेखर पम्प के प्रोपरायटर चन्द्रशेखर महतो ने बताया कि शोरुम में सेनेटरी में इस्सको जगुवार एवं प्रयाग तथा पाइप फिटिंग में सुप्रीम के उत्पाद सस्ते दरों पर उपलब्ध है। अब पांचपरना वासियों को इसके लिए रांची अथवा अन्यत्र कहीं जाना नहीं पड़ेगा। उन्होंने बताया कि अभी से धनतेरस तक दस हजार रुपये से अधिक की खरीदारी पर निश्चित उपहार भी ग्राहकों को दिए जा रहे हैं। नब्बे हजार रुपये की खरीददारी पर वाशिंग मशीन व एक लाख पांच हजार रुपये की खरीददारी पर ग्राहकों को फ्रिज उपहार स्वरुप दिया जा रहा है। मौके पर विशिष्ट अतिथि के रुप में सुप्रिम पाइप के डीजीएम डी के सिंह, प्रयाग के आरएसएम विवेक शंकर, इस्सको जगुवार के शाखा प्रबंधक मनीष कपुर सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित थे।
