
पूजा पंडाल के संरक्षक अभय सिंह ने कहा दुर्गा पूजा पंडाल में महाराष्ट्रीयन छटा देखने को मिलेगा गुजराती कल्चर देखने को मिलेगा और साथ ही राजस्थानी कल्चर को भी पंडाल के माध्यम से दर्शाया गया है। पंडाल का निर्माण बंगाल से आए कारीगरों के द्वारा पिछले दो महीना से किया जा रहा है और यह पंडाल पूरी तरीके से इको फ्रेंडली बनाया जा रहा है. पंडाल में केवाल पुआल के काम किए गए हैं। नेचुरल पेट से पेंट किया जा रहा है। इस पंडाल में पुराने समय में कैसे गुजरात में लोग डांडिया करते थे राजस्थान में लोग कैसे ऊंट पर चलते थे और महाराष्ट्र के लोग किस तरीके से अपने संस्कृत में डूबे रहते थे. वह सारे चीजों को पंडाल के माध्यम से दिखाया गया है। साथ ही आकर्षक विद्युत साज भी की जा रही है साथी साथी 50 सीसीटीवी कैमरे सुरक्षा की दृष्टिकोण से लगाए जा रहे हैं। यहां पर भव्य मेले का आयोजन भी किया जा रहा है।
