कोल्हान के अधिकांश स्टेशनों पर रेल टेका आंदोलन समाप्त, लेकिन हावड़ा-मुंबई रेलखंड के सीनी-मुंडाटांड़ स्टेशन पर अब भी डटे आंदोलनकारी

सरायकेला : कुड़मी को आदिवासी समुदाय में शामिल करने और कुड़माली भाषा को संविधान की आठवीं अनुसूची में सूचीबद्ध किए जाने की मांग को लेकर चल रहा रेल टेका आंदोलन कोल्हान के सभी रेलवे स्टेशनों से हटा लिया गया है। हालांकि सिनी रेलवे स्टेशन से सटे मुंडा टांड़ स्टेशन के पास आंदोलनकारी अभी भी रेल ट्रैक पर जमे हुए हैं। प्रशासन के साथ कई चरणों की वार्ता के बावजूद आंदोलन समाप्त नहीं हुआ है। इधर आंदोलन से कई बड़े चेहरे गायब होने की भी चर्चा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *