बोकारो के चास मुफस्सिल थाना के बगल में जमीन विवाद में हुई मारपीट और पुलिस पर हमला मामले में पुलिस ने9 लोगों को पड़कर जेल भेजा है

इस मामले में मुफस्सिल पुलिस पर भी विवाद को लेकर गंभीर आरोप लग रहे हैं। थाना के बगल में जमीन विवाद होने के बाद एक पक्ष के द्वारा लगातार निर्माण कार्य किए जाने पर दूसरे पक्ष के द्वारा सवाल उठाए जा रहा था। लेकिन पुलिस इस मामले में संज्ञान नहीं ले रही थी। कल जब फिर से निर्माण कार्य चल रहा था तो
इसका विरोध हुआ और आपस में भिड़ंत हो गई ,बीच बचाव करने आए पुलिस पदाधिकारी पर हमले का आरोप पुलिस ने लगाया है। स्थानीय लोगों के मुताबिक कई बेगुनाह को भी पुलिस जेल भेजने का काम कर रही है। इस पूरे मामले में थाना प्रभारी की भूमिका संदिग्ध मानी जा रही है।जेल भेजे गए अभियुक्त के नाम।पुलिस ने लाल प्रसाद गोराई
, पशुपति गोराई उर्फ पशुपति प्रसाद,सुबोध गोराई, कानन रजक , चक्रधर रजक , कबीर रजक, चन्द्रशेखर महतो ,हीरालाल शर्मा और संजीव कुमार शर्मा को जेल भेजा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *