
बताया गया कि सुबह करीब 7 से 8 बजे के बीच स्थानीय युवकों के साथ उनकी किसी बात को लेकर बहस हो रही थी इसी दौरान विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपियों ने तलवार और डंडे से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल वृंदावन को परिजनों ने तत्काल टीएमएच अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।घटना के बाद मृतक की पत्नी अल्पना दत्ता के बयान पर डुमरिया थाना में 10 लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। जिन आरोपियों को मामले में नामजद किया गया है, उनमें ललीन मुखी, कार्तिक मुखी, मनोज मुखी, रोहित मुखी, ममतो मुखी, पूरा मुखी, लवली मुखी, पिंटू महंती और अरूपा महंती शामिल हैं। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य आरोपी अब भी फरार हैं मृतक के भतीजे ने बताया कि विवाद अचानक शुरू हुआ और देखते ही देखते मारपीट में बदल गया। पुलिस का कहना है कि घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है, लेकिन स्थिति नियंत्रण में है। फरार आरोपियों की तलाश में लगातार छापेमारी की जा रही है पुलिस ने सोमवार को फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है यह हत्या की वारदात पूरे इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है और ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि सभी दोषियों को जल्द गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
