जमशेदपुर। समाजवादी चिंतक एवं राष्ट्रीय जनता दल के वरीय नेता राधे प्रसाद यादव नहीं रहे और सोमवार की सुबह चार बजे स्थानीय टाटा मेन अस्पताल में उनका निधन हो गया

Spread the love


उनका अंतिम संस्कार सोमवार के दोपहर तीन बजे स्वर्ण रेखा बर्निंग घाट में किया जाएगा।
वह अपने पीछे बेटा सुनील यादव दो बेटियां भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं।
राधे प्रसाद यादव के निधन पर राष्ट्रीय जनता दल नेता कमलदेव सिंह, मंजर अमीन, जोगिंदर यादव, कश्मीर सिंह यादव समाजवादी चिंतक अधिवक्ता सुधीर कुमार पप्पू, क़ौमी सिख मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अधिवक्ता कुलबिंदर सिंह, अरमिंदर सिंह मिंदे आदि ने गहरा शोक व्यक्त किया है।
जोगिंदर यादव ने बताया कि दोपहर दो बजे राधे यादव के पार्थिव शरीर को एग्री को बैंक ऑफ़ बड़ौदा के सामने स्थित जिला राजद मुख्यालय में नेताओं एवं आम लोगों के दर्शनार्थ रखा जाएगा।
राधे यादव टाटा स्टील में पदाधिकारी रहे हैं और विश्व स्त्री कमेटी के जिला उपाध्यक्ष रहे तथा 1995 में जनता दल एवं 2000 में राष्ट्रीय जनता दल के टिकट पर चुनाव लड़े थे।
उनकी पहचान पूरे राज्य में कर्मठ इमानदार सत्यवादी नेता के रूप में रही है।
अधिवक्ता कुलविंदर सिंह ने ईश्वर से प्रार्थना की है कि उनकी आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें और परिवार तथा चाहने वालों को दुख सहने की शक्ति दे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *