
इसी आधार पर रात करीब 11:50 बजे पूरे क्षेत्र में सुरक्षा घेराबंदी की गई घेराबंदी के दौरान संदिग्ध गतिविधि दिखाई देने पर सुरक्षा कर्मियों ने तुरंत दबिश दी। इस दौरान एक आरोपी को रंगे हाथों पकड़ लिया गया, जबकि उसके अन्य साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार होने में सफल रहे। गिरफ्तार आरोपी की पहचान रहमत कुरैशी (35 वर्ष), पिता अनमल कुरैशी, निवासी धतकीडीह ब्लॉक-ए, बड़ी मस्जिद के पास के रूप में हुई है जानकारी के अनुसार, रहमत कुरैशी आदतन अपराधी है और इससे पहले भी दो बार चोरी की कोशिश में पकड़ा जा चुका है। नियमित प्रक्रिया के तहत उसे डब्ल्यूपीएफए में मेडिकल परीक्षण के बाद बिस्टुपुर थाना पुलिस को सौंप दिया गया सुरक्षा विभाग के अधिकारियों ने बताया कि कंपनी परिसर में किसी भी तरह की अवैध गतिविधि बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस कार्रवाई से एक बार फिर साबित हुआ कि टाटा स्टील की सुरक्षा टीम की चौकसी और तत्परता के कारण कंपनी की संपत्ति पूरी तरह सुरक्षित है
