अवैध शराब तस्करी के खिलाफ झारखण्ड पुलिस को मिली बड़ी सफलता,शराब से भरा पिकअप वैन पकड़ाया 6000 बोतल विदेशी शराब जब्त आसनसोल से बिहार ले जाई जा रही थी शराब, पिकअप चालक गिरफ्तार

Dhanbad के गोविंदपुर थाना क्षेत्र में अवैध शराब तस्करी के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत गोविंदपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने 6000 बोतल विदेशी शराब से लदा एक पिकअप वाहन जब्त किया साथ ही 50 किलो के 10 बोरे आलू भी बरामद किए गए.

धनबाद के गोविंदपुर थाना प्रभारी विष्णु प्रसाद राउत के नेतृत्व में यह कार्रवाई जीटी रोड के समीप मोहन पेट्रोल पंप के पास की गई, जहां पुलिस ने संदिग्ध वाहनों की जांच के लिए विशेष अभियान चलाया था। जांच के दौरान जैसे ही शराब से लदा पिकअप (रजिस्ट्रेशन नंबर: BR06GF-6871) पहुंचा, चालक वाहन छोड़कर भागने की कोशिश करने लगा। हालांकि पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए उसे पकड़ लिया।

गिरफ्तार चालक की पहचान बिहार के नालंदा जिले निवासी प्रदुमन कुमार के रूप में हुई है, वाहन की तलाशी लेने पर उसमें 125 कार्टून रॉयल चैलेंज ब्रांड की विदेशी शराब पाई गई. जिनमें प्रत्येक कार्टून में 180 एमएल की 48 बोतलें थीं इसके अलावा वाहन से एक मोबाइल फोन और 50 किलो के 10 बोरे आलू भी बरामद किए गए.गिरफ्तार चालक से मुख्य सरगना के बारे में पुलिस पूछ ताछ कर रही.
विष्णु प्रसाद राउत – ऑफिसर इंचर्ज गोविंदपुर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *