समस्तीपुर जिले में भाजपा कार्यकर्ताओं ने शनिवार को जोरदार विरोध प्रदर्शन किया

कार्यकर्ताओं ने समस्तीपुर बस पड़ाव से जुलूस निकालकर पटेल गोलंबर के पास कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और राजद नेता तेजस्वी यादव का पुतला दहन किया। यह प्रदर्शन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां पर अभद्र टिप्पणी किए जाने के विरोध में आयोजित किया गया था ।इस दौरान भाजपा नेता कमल कांत ने कहा कि “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां पर अभद्र भाषा का प्रयोग पूरे देश की संस्कृति और मातृत्व का अपमान किया है। जनता इसका जवाब लोकतांत्रिक तरीके से देगी। वहीं भाजपा के वरिष्ठ नेता रामसुमिरन सिंह ने कहा कि राजनीति में मतभेद हो सकते हैं, लेकिन किसी भी नेता की मां पर की गई टिप्पणी शर्मनाक है। बिहार की जनता ऐसे नेताओं को कभी माफ नहीं करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *