
राजनगर के लेकड़ा कोचा मोड़ के समीप गुरुवार की दोपहर करीब 3 बजे चाईबासा की ओर से तेज रफ्तार कार संख्या JH05EA 5521 अनियंत्रित होकर सड़क की रेलिंग तोड़ते हुए फिल्मी अंदाज में उछल कर करीब 100 फ़ीट दूरी खेत पर जा पलटी,कार में चालक समेत 3 लोग सवार थे,दुर्घटना में कार छतिग्रस्त हुई,लेकिन उसमें सवार तीनो युवक पूरी तरह सुरक्षित है,उन्हें हल्की सी भी खरोच नही आई,वहीं चालक ने बताया कि वे सभी जमशेदपुर के रहने वाले है,उनका ट्रांसपोर्टिंग का काम चलता है,वे झींकपानी अपनी ब्रेक डाउन भारी वाहन को देखने गए थे,जमशेदपुर लौटने के क्रम में लेकड़ा कोचा मोड़ के पास अचानक एक मोटरसाइकिल विपरीत दिशा से आई,जिससे कार का संतुलन बिगड़ गया ,और दुर्घटना घट गई,वहीं घटना की जानकारी मिलते ही राजनगर पुलिस मौके पर पहुंची, और जांच में जुट गई है।
