
“हर ज़रूरतमंद के चेहरे पर मुस्कान लाना। चाहे किसी बच्चे की शिक्षा हो, किसी बीमार की मदद, हरियाली के लिए वृक्षारोपण या फिर महिला सशक्तिकरण फ़ाउंडेशन हर उस इंसान तक पहुँचना चाहता है जिसे समाज का सहारा चाहिए। इसी पवित्र संकल्प के साथ फ़ाउंडेशन ने अपने सामाजिक कार्यों की शुरुआत संकुसाई रोड नं. 1 पर गणेश पूजा से की। इस अवसर पर अध्यक्ष श्री बंटी गुप्ता के नेतृत्व में पूरी टीम ने हाथ जोड़कर भगवान से प्रार्थना की कि हमें शक्ति दें, ताकि हम समाज की सेवा कर सकें और लोगों की ज़िंदगी बदल सकें।
