जुगसलाई के गौरी शंकर रोड स्थित शिव मंदिर परिसर में मंगलवार को गणेश पूजा पंडाल का शुभारंभ हुआ

Spread the love

पंडाल का उद्घाटन क्षेत्रीय विधायक मंगल कालिंदी ने किया। इस अवसर पर उन्होंने भगवान गणेश से क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि और शांति की कामना की। विधायक ने कहा कि गणेश पूजा आपसी भाईचारे और सामाजिक सद्भाव का प्रतीक है। इस मौके पर पूजा समिति के पदाधिकारियों और स्थानीय लोगों ने विधायक का स्वागत किया। कार्यक्रम में समिति के सदस्यों ने बताया कि पांच दिनों तक विशेष पूजा-अर्चना और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। उद्घाटन के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे और जयकारों से पूरा वातावरण गूंज उठा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *