
चांडिल मंगलवार को रात करीब आठ बजे चांडिल न्यू एनएच 32 बाईपास सड़क मे सुकसारी मोड़ के पास एक ओमनी कार ने सड़क किनारे खड़े ट्रक को अनियंत्रित होकर टक्कर मार दिया। जिससे कार सवार तिन लोग घायल हो गए। कार में सवार रिजाक अंसारी 76, कार चालक अजय मुखर्जी 42, राहुल अंसारी 24 तिनों चाईबासा हाट बाजार में खेती का बिज बेचकर पश्चिम बंगाल के कांटाडीह के पुआड़ा जा रहा था। इसी दौरान दुर्घटना घटी। चांडिल पुलिस मौके पर पहुंच कर जेसीबी की मदद से कार को सड़क से हटाया तथा सभी घायलों को ईलाज के लिए एंबुलेंस से चांडिल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।
