
रविवार शाम पुलिस अधीक्षक (नगर) के नेतृत्व में गठित विशेष छापेमारी टीम ने टिल्लु भट्टा स्थित समीर सरदार और लखीन्द्र सरदार के मकान एवं गोदाम पर छापेमारी कर बड़ी मात्रा में मादक पदार्थ, हथियार, गोलियां और हथियार बनाने के उपकरण बरामद किए हैं. घटना के संबंध में सोनारी थाना कांड संख्या-108/2025, दिनांक 23/08/2025, आर्म्स एक्ट की विभिन्न धाराओं एवं एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है. एसएसपी ने बताया कि छापेमारी के दौरान आरोपियों के मकान से 1400 ग्राम गांजा, एक देसी पिस्टल, ग्यारह जिंदा गोली, ₹2,41,600 नगद, सोने का चैन, कई मोबाइल फोन और एक iPad जब्त किया गया. वहीं गौदान से लेथ मशीन, मिलिंग मशीन, ड्रिलिंग मशीन, ग्राइंडर मशीन और पिस्टल बनाने के औजार बरामद हुए. बरामदगी से साफ है कि आरोपी हथियार बनाने का अवैध कारोबार चला रहे थे. पुलिस के पहुंचते ही सभी आरोपी मौके से फरार हो गए. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने पूरे नेटवर्क का पता लगाने के लिए जांच तेज कर दी है.
