
जिसमें स्थानीय युवाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया. मालूम हो कि समिति की ओर से हर साल इस प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है. यह आयोजन का 15 साल था. इसमें बतौर मुख्य अतिथि जिला परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह शामिल हुए. उन्होंने प्रतिभागियों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि इस तरह के आयोजनों से सनातन संस्कृति को बढ़ावा मिलता है और युवाओं का ध्यान सनातन संस्कृति की ओर आकर्षित होता है. इस प्रतियोगिता की खास बात यह रही कि इसमें कोई विजेता नहीं कहलाया. सभी के सामूहिक प्रयास से मटकी फोड़ी गई.
