
जिसमें आम आदमी पार्टी जमशेदपुर महानगर के सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ साथ हजारों स्थानीय लोगों ने पूरे जोश से कार्यक्रम को सफल बनाया।
आपको बता दूँ की जमशेदपुर जैसे बड़े शहर में पूरे शहर के अंदर शहीद चंद्रशेखर आजाद जी जैसे स्वतंत्रता सेनानी का एक भी प्रतिमा नहीं है जो दुर्भाग्यपूर्ण है।
समस्त शहरवासियों से निवेदन किया गया था कि तय समय और स्थान पर पहुंचकर राष्ट्रहित के इस पुनीत काम में अपनी अहम भूमिका निभाए और उन्होंने इन आव्हान को सर-आँखों पर लिया, अब आम आदमी पार्टी के सिपाहियों का काम है कि उचित स्थान पर इन हस्ताक्षर की प्रति के साथ अपनी आवाज़ को बुलंद कर जल्द से जल्द प्रतिमा का निर्माण और अनावरण का प्रयास करे।
