
स्लग मिट्टी का मकान भरभरा कर किया
पूर्वी सिंहभूम जिले में लगातार हो रही बारिश में पोटका प्रखण्ड क्षेत्र के भुरकाडीह गांव अन्तर्गत नामों टोला में सुश्री 60 वर्षीय वृद्ध महिला शिवानी भकत का मिट्टीनमा घर भरभरा कर गिर गया। घटना सुबह चार बजे की है ।घटना के बाबत बताया जाता है कि पीड़िता शिवानी भकत। अपने घर में सोई हुई थी।अचानक उसकी मिट्टीनुमा घर धराशाही होकर गिर गया। इस हादसे में वह अपने तो बाल _ बाल बच गई लेकिन घटना के बाद से वह डरी व सहमी हुई है कि शेष बचे मकान का मलवा गिर न जाए। उसे इस बात की चिंता है कि अगला रात कैसे गुजरेगी। गरीबी की वजह उसके पास उतने पैसे भी नहीं है कि मिट्टीनुमा घर दोबारा खड़ा कर सके। बहरहाल देखना यह है कि पोटका के सरकारी बाबूओं की नजर जब इस गरीब महिला पर पड़ती है व आपदा प्रबंधन विभाग से कोई राहत मिल पाती है।। यह गौर करने वाली बात होगी।
राजीव भक्त, भुरकाडीह ,पोटका
