दोस्त को पहले शराब पिलाया शराब पीने के बाद बीयर बोतल से मारकर हत्या कर दी और शव को नदी में फेंका

रनिया थाना क्षेत्र के उलिहातु बड़काटोली गांव के पास कारो नदी से 18 अगस्त को एक युवक का शव बरामद हुआ था। शव की पहचान 25वर्षीय सोनू उरांव, पिता बंधना उरांव, सोटेया, थाना जरियागढ़, जिला खूंटी निवासी के रूप में की गई। इस संबंध में रनिया थाना कांड संख्या 25/25 दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।
जांच में पुलिस को पता चला कि 14 अगस्त को सोनू उरांव अपनी मोटरसाइकिल से सनिका मुंडा के साथ खूंटी आया था। उसी दिन शाम को सनिका मुंडा, मधु मुंडा और अन्य साथियों ने तोरपा थाना क्षेत्र के ग्राम गिरुंग में शराब पीने के बाद सोनू की जमकर पिटाई की और हत्या कर दी। बाद में शव को छिपाने की नीयत से कारो नदी के पुल से फेंक दिया।
हत्या का कारण करीब पांच माह पहले मधु मुंडा के पिता का शव कुएं में मिला था। मधु को शक था कि उसके पिता की हत्या सोनू उरांव ने की है। इसी वजह से योजना बनाकर सोनू की हत्या कर दी गई। खूंटी एसपी मनीष टोप्पो के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी तोरपा ख्रिस्तोफर केरकेट्टा के नेतृत्व में गठित छापामारी दल ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना में शामिल चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपियों ने अपराध स्वीकार कर लिया है। उनकी निशानदेही पर शराब की बोतल समेत कई अन्य सामान बरामद किया गया।

रिपोर्टर जितेन सार बुंडू खूंटी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *