मानगो थाना क्षेत्र के जवाहरनगर रोड नंबर-15 स्थित श्रीकृष्ण उद्यान कॉम्प्लेक्स में बुधवार को चोरी की कोशिश का मामला सामने आया

Spread the love

स्थानीय लोगों ने दो युवकों को संदिग्ध हालत में पकड़ा और पुलिस के हवाले कर दिया।प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, दोनों युवक कॉम्प्लेक्स के एक फ्लैट के पीछे से गेट काटकर अंदर घुसने का प्रयास कर रहे थे। आरोप है कि उनका इरादा घर से पंखा चोरी करने का था। इस दौरान फ्लैट में मौजूद महिला की नींद खुल गई और उसने शोर मचा दिया। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और दोनों को दबोच लिया। पकड़े गए युवकों की पहचान हसनैन और शिवम मिश्रा के रूप में हुई है।जानकारी के अनुसार, हसनैन इसी कॉम्प्लेक्स के गोविंदा ब्लॉक की छठी मंजिल पर रहता है जबकि शिवम मिश्रा पहले यहां रह चुका है। हालांकि हसनैन का कहना है कि वह अपने ही फ्लैट की ओर जा रहा था और लोगों ने उसे गलतफहमी में पकड़ लिया। वहीं, स्थानीय लोगों का दावा है कि दोनों चोरी की नीयत से परिसर में घुसे थे।घटना की सूचना मिलते ही मानगो पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों युवकों को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पूछताछ के बाद ही साफ होगा कि दोनों युवक चोरी की नीयत से आए थे या मामला कुछ और है।स्थानीय लोगों का कहना है कि कॉम्प्लेक्स में पिछले कुछ दिनों से संदिग्ध गतिविधियां देखी जा रही थीं, जिसके कारण वे सतर्क थे। इस घटना से लोगों में आक्रोश है और उन्होंने पुलिस से रात के समय गश्ती बढ़ाने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *