समस्तीपुर में बेखौफ अपराधियों का तांडव, राजद के पूर्व जिला अध्यक्ष के घर पर देर रात ताबड़तोड़ फायरिंग, सीसीटीवी में कैद हुई घटना,पुलिस जांच में जुटी।

Screenshot

समस्तीपुर में बेखौफ अपराधियों का तांडव, राजद के पूर्व जिला अध्यक्ष के घर पर देर रात ताबड़तोड़ फायरिंग, सीसीटीवी में कैद हुई घटना,पुलिस जांच में जुटी।
समस्तीपुर में बेखौफ अपराधियों का तांडव देखने को मिल रहा है । जहां राजद के पूर्व जिला अध्यक्ष पर देर रात बेखौफ अपराधियों ने घर पर चढ़कर फायरिंग की है ।जिसका सीसीटीवी वीडियो सामने आया है । पूरी घटना समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीन नगर थाना क्षेत्र के भदैया पंचायत के रमैया गांव की है जहां 10 से 12 की संख्या में अज्ञात अपराधियों के द्वारा घर चढ़कर फायरिंग करते सीसीटीवी वीडियो में देखा गया है । इस संबंध में राजद के पूर्व जिला अध्यक्ष अमरेश राय का बताना है कि 20 से 25 की संख्या में अपराधी हमको घर पर मारने के लिए आया था जिसमें सभी अपराधियों को मैं पहचानता हूं ।इसमें आधा अपराधी गांव के ही है और कई बार जेल जा चुके हैं । 1988 में भी हमारे पिताजी को गोली मारकर हत्या कर दिया गया था ।रात में भी 20 से 25 अपराधियों के द्वारा घर पर चढ़कर फायरिंग की गई ।मेरी गाड़ी को क्षतिग्रस्त किया गया ।
वहीं घटना की सूचना पर पहुंची मोहिउद्दीन नगर थाने की पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है ।
अमरेश राय,राजद नेता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *