
सेंट्रल सिख नौजवान सभा की एक बैठक आज सेंट्रल गुरुद्वारा कमेटी के साकची कार्यालय में,प्रधान अमरीक सिंह की प्रधानगी में सम्पन्न हुई,जिसमें गुरुतेग बहादुर जी के 350 वे शहीदी शताब्दी दिवस को समर्पित यात्रा के आगमन को लेकर विचार विमर्श किया गया
सर्वप्रथम सेंट्रल सिख नौजवान सभा के महासचिव सुखवंत सिंह ने गुरु महाराज के चरणों में अरदास की,उसके उपरांत सरदार अमरीक सिंह ने जानकारी दी कि शहीदी यात्रा 26 अगस्त को शहर पहुंचेगी,रात्रि विश्राम टेल्को गुरुद्वारा साहिब में होगा, उपरांत 27 अगस्त को सुबह टेल्को गुरुद्वारा से बिष्टुपुर होते हुवे रांची की ओर रवाना होगी
सरदार अमरीक सिंह ने संगत से अपील की है कि है कि शहीदी यात्रा है, आतिशबाजी न करते हुवे संगत पुष्प वर्षा करे,नौजवान सभा के सदस्य जिला प्रशासन के साथ समन्वय बनाते हुवे,ट्रैफिक कंट्रोल सहित बाकी के सेवा कार्यों में लगेगी
नौजवान सभा की ओर से अमरीक सिंह,त्रिलोचन सिंह,रंजीत सिंह,सुखवंत सिंह,जगजीत सिंह,सतविंदर सिंह को कंट्रोलर बनाया गया है
सभा की बैठक में मुख्य रूप से सी जी पी सी के प्रधान सरदार भगवान सिंह भी उपस्थित रहे, उन्होंने कहा कि नौजवान सभा के सदस्य नगरकीर्तन में अच्छी तरह से सेवा करते आए है,शहीदी यात्रा में भी सभा के सदस्य अच्छी तरह से हर सेवा निभाएंगे,सी जी पी सी का पूरा सहयोग सभा के साथ रहेगा
अंत में सभा के महासचिव रंजीत सिंह ने आए सभी सदस्यों का धन्यवाद किया
बैठक मुख्य रूप से सभा के प्रधान अमरीक सिंह,महासचिव रंजीत सिंह,सुखवंत सिंह सुखू, पूर्व प्रधान सतिंदर सिंह रोमी,चंचल भाटिया,सतविंदर सिंह,गुरप्रीत सिंह,अमनजोत सिंह,जुझार सिंह,सिमरन भाटिया, जगप्रीत सिंह,गुरदयाल सिंह,इकबाल सिंह, जगजीत सिंह जग्गी,सुखदीप सिंह समेत कई सभा के सदस्य उपस्थित रहे
