जमशेदपुर के गोविंदपुर थाना अंतर्गत ग़दरा ड्राइवर कॉलोनी में बीते 17 मार्च को कनवाई चालक संजय कुमार श्रीवास्तव की पड़ोसियों द्वारा पीट- पीट कर निर्मम हत्या किए जाने के मामले में पांच नामजद अपराधी अभी भी पुलिस की गिरफ्त से दूर है और मृतक के परिजनों को कैसे उठाने की धमकी दे रहे हैं

हालांकि पुलिस ने मामले से जुड़े 9 अभियुक्तों को पूर्व में ही गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. इधर बाकी बचे 5 अपराधियों द्वारा मृतक के परिजनों को ककेस उठाने की धमकी दी जा रही है. साथ ही केस नहीं उठाने पर जान से मारने की धमकी दी जा रही है. सोमवार को मृतक की बेटियां पुलिस मुख्यालय पहुंची और एसएसपी से मिलकर एक मांग पत्र सौंपते हुए बाकी बचे पांचो अपराधियों को गिरफ्तार करने की मांग की. साथ ही अपना और अपने परिवार के जान माल की सुरक्षा की गुहार लगाई है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *