आदित्यपुर : बाल श्रम विभाग ने आदित्यपुर स्थित सुजुकी सर्विस सेंटर एवं चार पहिया रिपेयरिंग गैरेज में औचक छापामारी करके चार बाल मजदूरों को मुक्त कराया

जिसमें 14 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को व्यवसायी या अन्य प्रक्रिया में काम करने से प्रतिबंधित किया गया है, मिली जानकारी के अनुसार सरायकेला उपायुक्त नीतीश कुमार सिंह के निर्देश पर श्रम अधीक्षक अविनाश ठाकुर के नेतृत्व में एक दल गठित कर होटल ढाबा शोरूम एवं विभिन्न स्थानों में क छापेमारी कर मुक्त कराया जा रहा है। जिससे सरकार के जन कल्याणकारी योजनाओं से बच्चे को जोड़कर लाभ देने के साथ अच्छी शिक्षा मिल सके। मुक्त कराए गए बच्चों को बाल कल्याण समिति को सौंपा जाएगा और उनके माता-पिता को सूचित किया जाएगा।

छापामारी दल में सैयद अयाज हैदर बाल कल्याण समिति, युवा संस्था मुकेश पांडेय, चाइल्ड हेल्पलाइन के विश्वाजीत सिंह, डालसा के पी एल बी सुखरंजन, जिला बाल संरक्षक पदाधिकारी संतोष ठाकुर एवं पुलिस बल मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *