जमशेदपुर के टेल्को क्षेत्र स्थित सीटू तालाब में सोमवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया. जहां स्थानीय निवासी सूरज पूर्ति, जो अधेड़ उम्र के थे, अपनी पत्नी और बच्चे के साथ स्नान करने गए थे

स्नान के दौरान अचानक वह गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे. मौके पर केवल उनका परिवार मौजूद था कोई और आसपास नहीं था, जिससे समय रहते कोई मदद नहीं मिल सकी और सूरज पूर्ति की मौके पर ही डूबने से मौत हो गई.

जैसे टेल्को थाना पुलिस को घटना की जानकारी मिली मौके पर पहुंची और गोताखोरों द्वारा घंटों की मशक्कत के बाद उनका शव तालाब से बरामद किया. यह पूरा दृश्य पत्नी और बच्चे के सामने हुआ, जिससे परिवार गहरे सदमे में है. पुलिस ने शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. बताया जा रहा है कि यह तालाब पहले भी कई लोगों की जान ले चुका है. स्थानीय लोगों ने प्रशासन से इस तालाब में स्नान पर रोक लगाने या उचित सुरक्षा व्यवस्था करने की मांग की है ताकि ऐसी घटनाएं दोबारा न हों.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *