केंद्र में मोदी सरकार के सत्तासीन हुए 11 वर्ष पूरे हो चुके हैं. इस उपलक्ष्य में देश भर में भाजपा द्वारा मोदी सरकार के 11 वर्षों के कार्यकाल की उपलब्धियों से संबंधित प्रदर्शनी लगाकर लोगों को जानकारी दी जा रही है

इसी कड़ी में गुरुवार को जमशेदपुर महानगर भाजपा कार्यालय में भी प्रदर्शनी लगाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया. प्रदर्शनी का उद्घाटन राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने दीप प्रज्वलित कर किया. उन्होंने बताया कि जब से देश में मोदी सरकार ने सत्ता संभाली है देश चहुंमुखी विकास के पद पर अग्रसर है. इस प्रदर्शनी का उद्देश्य आम लोगों तक केंद्र सरकार की उपलब्धियां पहुंचाना और केंद्र सरकार द्वारा किए जा रहे जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देना है. इस मौके पर जमशेदपुर महानगर भाजपा अध्यक्ष सुधांशु ओझा सहित तमाम पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *