जमशेदपुर पुलिस ने विगत 24 अप्रैल को जल जीवन मिशन के योजना हेतु इस्तेमाल होने वाले 90 पाईप की चोरी करने वाले दो चोरों को गिरफ़्तार किया है

इनके पास से छह लाख की कीमत के 90 पाईप पुलिस ने बरामद किया है, इसकी जानकारी देते हुए ग्रामीण पुलिस अधीक्षक ऋषभ गर्ग ने बताया की एमजीएम थाना पुलिस को सुचना मिली थी की एक छह चक्का ट्रक मे जल जीवन मिशन के पाईप की चोरी कर ले जाया जा रहा है, पुलिस ने ट्रक का पीछा करते हुए उसके पकड़ लिया, पुलिस ने इस मामले मे दोषी परशुराम प्रसाद और रविन्द्र कुमार को चोरी के 90 पाईप के साथ गिरफ्तार किया है, फिलहाल दोनों दोषियों को न्यायिक हिरासत मे भेज दिया गया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *