नकली सर्टिफिकेट बनाने की सूचना पर एसडीओ ने मानगो में की छापेमारी कई कंप्यूटर समेत कई पेपर जप्त जाँच में जुटी टीम


Vo.01…जमशेदपुर के मानगो जवाहर नगर रोड नंबर 6 के स्थित ओसम रिसोर्सेस नामक एक दुकान पर छापेमारी की। आरोप है कि दुकान के संचालक द्वारा नकली सर्टिफिकेट बनाया जाता है जिसका इस्तेमाल लोगों को विदेश में नौकरी दिलाने में इस्तेमाल किया जाता है। छापेमारी के दौरान कई दस्तावेज भी बरामद किए गए है जिसका आंकलन किया जा रहा है। फिलहाल पुलिस मौके से बरामद कंप्यूटर जब्त किया गया है। जानकारी के अनुसार जिला प्रशासन को लगातार सूचना मिल रही थी कि संचालक द्वारा नकली सर्टिफिकेट बनाया जा रहा है। शिकायत को सही पाते हुए एसडीओ शताब्दी मजूमदार ने छापेमारी की है। इसके पूर्व भी मानगो आजादनगर में पूर्व एसडीओ पारुल सिंह ने भी इसी तरह एक व्यक्ति को घर में नकली सर्टिफिकेट बनाने के आरोप में पकड़ा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *