सरायकेला- खरसावां जिला के कपाली ओपी अंतर्गत कॉलेज रोड बीएसएनल टावर के समीप केजीएन मेडिकल में शनिवार देर रात रंगदारी की मांग को लेकर अपराधियों ने फायरिंग की घटना को अंजाम देकर सनसनी फैला दी है

दुकानदार का दावा है कि अपराधियों ने चार से पांच राउंड फायरिंग करते हुए उसके दुकान के गल्ले को अपने साथ ले गए हैं. सूचना मिलते ही ओपी प्रभारी दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की तफ्तीश में जुट गए हैं. घटना की जानकारी देते हुए दुकान के मालिक शाहिल ने बताया की चार से पांच की संख्या में अपराधी दुकान पर पहुंचे और पचास हजार की रंगदारी मांगी. नहीं देने पर चार से पांच राउंड हवाई फायरिंग करते हुए दुकान के गल्ले को अपने साथ ले गए हैं. उसमें 25 से 30 हजार रुपए थे. पुलिस ने घटना स्थल से खोखा भी बरामद किया है. आपको बता दें कि रामनवमी को लेकर चप्पे- चप्पे पर पुलिस की तैनाती की गई है. हर थाना क्षेत्र में शनिवार को फ्लैग मार्च निकाला गया है. इस बीच बेखौफ अपराधियों ने कपाली में गोली चालन की घटना को अंजाम देकर पुलिस के समक्ष चुनौती पेश की है. अब देखना यह दिलचस्प होगा कि अपराधी कबतक बेनकाब होते हैं. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *