उलीडीह हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

उलीडीह थाना क्षेत्र के कुंवर सिंह रोड स्थित मध्य विद्यालय में शुक्रवार को मिली सौरभ शर्मा की हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। शनिवार को एसएसपी ऑफिस में सिटी एसपी कुमार शिवाशीष ने प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि इस हत्या को अंजाम देने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान उलीडीह क्लब रोड निवासी विक्की सिंह उर्फ अप्पा राव और न्यू उलीडीह क्लब रोड निवासी सूरज बांडरा के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके पास से खून लगी बियर की बोतल का धारदार टुकड़ा, हत्या में इस्तेमाल मोटरसाइकिल और अन्य आपत्तिजनक सामान बरामद किए हैं।

पुलिस जांच में सामने आया कि सौरभ शर्मा की हत्या पैसों के लेन-देन को लेकर हुई थी। इस मामले में एक अन्य आरोपी अब भी फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *