जमशेदपुर के परसुडीह थाना अंतर्गत कीनूडीह गांव से सटे जाहेर थान के पीछे एक पेड़ से झूलता युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई

सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. मृतक की पहचान अनिल मुर्मू के रूप में हुई है. बताया जाता है कि मृतक मूल रूप से बोकारो जिले के लालपनिया का रहने वाला था. इसी साल जनवरी महीने में काम के सिलसिले में यहां अपनी बहन के घर आया था और यही रहकर दिहाड़ी मजदूरी का काम करता था. इधर सूचना मिलते ही परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. परिजनों ने बताया कि कल शाम से ही अनिल घर से गायब था. आज सुबह किसी ने जाहेर थान के पीछे पेड़ से फंदे से झूलता अनिल का शव होने की बात कही. पहुंचने पर पाया कि वह पेड़ से झूल रहा है. मृतक की बहन ने बताया कि उसके भाई की किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी. उसने आत्महत्या क्यों की यह जांच का विषय है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *