मारवाड़ी युवा मंच जमशेदपुर शाखा के पूर्व अध्यक्ष अमित खंडेलवाल को हराकर विकाश शर्मा बने नवनिर्वाचित शाखा अध्यक्ष

मारवाड़ी युवा मंच जमशेदपुर शाखा का आम सभा शाखा अध्यक्ष युवा अश्विनी अग्रवाल की अध्यक्षता में एवं चुनाव प्रक्रिया निवर्तमान अध्यक्ष युवा दिनकृत अग्रवाल की देख रेख में चैंबर भवन बिष्टुपुर में आयोजित किया गया,
आमसभा में शाखा अध्यक्ष अश्विनी अग्रवाल द्वारा स्वागत उद्गार,शाखा सचिव विकास शर्मा द्वारा वार्षिक प्रतिवेदन एवं वार्षिक आय व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया गया जिसे सर्वसम्मति से पारित किया गया।मंच संचालन युवा हेमंत अग्रवाल ने किया।
आम सभा के बाद चुनावी प्रक्रिया प्रारंभ हुई। कुल 112 मतदाताओं में 85 सदस्यों ने मतदान का प्रयोग किया। जिसमें अमित खंडेलवाल को मात्र 29 मत एवं विकाश शर्मा को 56 मत मिले।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *