
जमशेदपुर : मानव कल्याण सेवा संघ और से वृंदावन की तर्ज पर पारंपरिक और रंगारंग फूलों की होली का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मारवाड़ी समाज के पुरुष एवं महिलाएं रहे। कार्यक्रम में करीब 300 लोगों की सहभागिता रही। सभी ने फूलों की होली और रंगारंग कार्यक्रम का आनंद उठाया। रंग-बिरंगे फूलों से सजी इस अनूठी होली ने उपस्थित सभी लोगों को एक अद्भुत आध्यात्मिक और सांस्कृतिक अनुभव प्रदान किया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण केंद्र राधा कृष्ण की जोड़ी रथ पर सवार रही आयोजन के सफल महत्वपूर्ण भूमिका रही। आयोजन भारतीय संस्कृति और परंपराओं को संजोए रखने का सराहनीय प्रयास था, जिसमें सभी ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और प्रेम, सौहार्द व आनंद के रंगों में सराबोर हो गए।