सुंदर नगर से टाटा सुमो चोरी करने वाले दो अपराधियों गिरफ्तार, गाड़ी बरामद

जमशेदपुर के सुंदर नगर थाना क्षेत्र के ब्यांग बिल से 25 फरवरी की रात को चोरों ने सुकलाल मुर्मू की टाटा सुमो चोरी कर ली थी। इस मामले में पुलिस ने दो अपराधियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक अन्य आरोपी फरार है। पुलिस ने इन दोनों की निशानदेही पर चोरी की टाटा सुमो भी बरामद कर ली है। पुलिस ने गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान शौकत और अकबर उर्फ छोटू के रूप में की है। शौकत का नाम सरायकेला खरसावां जिले के इस्लामनगर चांदनी चौक निवासी है, जबकि अकबर उर्फ छोटू जमशेदपुर के आजाद नगर ग्रीन वैली रोड का रहने वाला है। इन दोनों ने रियाज खान के साथ मिलकर टाटा सुमो चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने बताया कि रियाज खान इस समय फरार है और उसकी तलाश में छापेमारी चल रही है। पुलिस के अनुसार, रियाज खान का फोन स्विच ऑफ है, लेकिन जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। थाना प्रभारी पवन कुमार के नेतृत्व में विशेष छापामारी दल का गठन किया गया था, जिसके बाद शौकत और अकबर को गिरफ्तार कर पूछताछ की गई और चोरी की टाटा सुमो को सरायकेला जिले के कपाली के गौसनगर स्थित तिलंगी तालाब के पास से बरामद किया गया। ग्रामीण एसपी ऋषभ गर्ग ने मंगलवार को एसएसपी ऑफिस में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पुलिस रियाज खान की गिरफ्तारी के लिए हर संभव प्रयास कर रही है और उसे जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *