जमशेदपुर मे बाबा बर्फ़ानी सेवा समिति द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी शिव रात्रि के पावन अवसर पर विशाल भजन संध्या का आयोजन करने जा रही है

इसकी तैयारियां तक़रीबन पूरी कर ली गई है, इसकी जानकारी एक वार्ता के दौरान समिति के सदस्यों ने दी, उन्होंने बताया की वर्ष 2014 से निरंतर यह आयोजन चल रहा है, डिमना स्थित नये एमजीएम अस्पताल परिसर के समक्ष मैदान मे इसका आयोजन होगा, इसमें मुख्य आकर्षन का केंद्र बर्फ से बनी विशाल शिवलिंग होगी साथ ही यहाँ आयोजित भजन संध्या मे अनुपमा यादव के द्वारा भजनो की प्रस्तुति दी जाएगी, संध्या छह बजे से पूजन के उपरांत भजन संध्या आरम्भ होगा जिसमे भंडारे का भी आयोजन है, इसमें तक़रीबन दस हजार श्रद्धांलुओं की पहुँचने की उम्मीद है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *