भालूबासा का तड़ीपार अपराधी सलमान घर से गिरफ्तार जमशेदपुर के सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के भालूबासा से पुलिस ने तड़ीपार अपराधी सलमान को गिरफ्तार कर लिया है।

भालूबासा का रहने वाला सलमान रविवार को नहाने के लिए अपने घर आया था, तभी पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि सलमान घर आने वाला है। जैसे ही सलमान अपने घर पहुंचा, थोड़ी देर बाद पुलिस ने छापेमारी की और उसे गिरफ्तार कर लिया।सलमान की मां ने किया विरोधगिरफ्तारी के दौरान सलमान की मां ने विरोध जताया और पुलिस से उसे छोड़ने की अपील की। हालांकि, पुलिस ने उसकी बात नहीं मानी और सलमान को अपने साथ सीतारामडेरा थाना ले गई। पुलिस ने सलमान की गिरफ्तारी पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है। थाना प्रभारी और सिटी एसपी ने भी इस मामले में कोई जानकारी होने से इनकार किया है।पहले भी विवादों में रहा है सलमानगौरतलब है कि सलमान का नाम पहले भी कई अपराधों में सामने आ चुका है। पिछले साल 15 दिसंबर को उसके घर पर फायरिंग हुई थी। इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों, सादिक उर्फ कुबड़ा और सोहराब उर्फ लाल बाबू, को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। सलमान को जिला प्रशासन ने तड़ीपार कर दिया था, जिसके तहत उसे अपने जिले से बाहर रहना था। लेकिन वह लगातार शहर में छिपकर रह रहा था।घर आने पर हुई गिरफ्तारीसलमान की मां का कहना है कि वह बाहर रह रहा था और केवल नहाने के लिए घर आया था। इसके बावजूद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद सलमान को सीतारामडेरा थाना ले जाया गया, जहां उसकी मां भी पहुंची।पुलिस की चुप्पी पर सवालसलमान की गिरफ्तारी का वीडियो फुटेज सामने आने के बाद भी पुलिस इस मामले पर चुप्पी साधे हुए है। अधिकारियों ने किसी भी तरह की आधिकारिक पुष्टि करने से मना कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *