जमशेदपुर के परसुडीह बाजार में बीती रात एक हार्डवेयर दुकान में अचानक आग लग गई। प्राथमिक जांच में शॉर्ट सर्किट को इस घटना का कारण बताया गया है।

Oplus_131072

आग की लपटों को बढ़ते देख वहां मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही मौके पर अग्निशमन विभाग की दो गाड़ियां तुरंत पहुंचीं और लगभग आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। तब तक दुकान का सामान पूरी तरह से जल के खाक हो चुकी थी,अग्निशमन कर्मियों की त्वरित कार्रवाई से बड़ी घटना होने से टल गई। दुकान मालिक के अनुसार इस हादसे में लाखों का सामान जलकर खाक हो गया। हालांकि, राहत की बात यह रही कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ।तपन कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *