गुरुवार सुबह करीब 9:00 के आसपास सिनी- कांड्रा रेलखंड के अप लाइन पोल संख्या 394/ एस4 पर

Oplus_131072

डुमरा बांस बांध के समीप एक 25 वर्षीय युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है. घटना स्थल से थोड़ी दूर पर युवक की मोटरसाइकिल खड़ी पाई गई है. वहीं युवक का सर और धड़ अलग- अलग मिला है. ड्यूटी पर तैनात गैंगमैन ने इसकी जानकारी कांड्रा स्टेशन मास्टर और आरपीएफ को दी. कांड्राआरपीएफ ने इसकी सूचना थाना थाना पुलिस को दी. सभी ने घटनास्थल पर पहुंचकर युवक के सव को कब्जे में लिया. सूचना पर पहुंचे आसपास के ग्रामीणों ने युवक की पहचान डुमरा निवासी स्वरूप मंडल के रूप में की है. वहीं सब मिलने की सूचना पर ग्रामीणों में शामिल मृतक के चाचा ने उसकी पहचान की. उन्होंने बताया कि गाड़ी में पेट्रोल भराने की बात कह कर घर से निकला था. छह महीने पूर्व ही उसकी शादी हुई है. यह दुर्घटना है या आत्महत्या पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *