जमशेदपुर पुलिस ने रंगदारी वसूलने वाले दो अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है

इनके द्वारा एक व्यापारी से रंगदारी वसूलने का प्रयास विगत कुछ दिनों से किया जा रहा था, इसकी जानकारी जमशेदपुर नगर पुलिस अधीक्षक ने एक वार्ता के दौरान दी, बताया जाता है कि बनवारी लाल गुप्ता नामक एक व्यापारी से फोन पर रंगदारी की मांग की जा रही थी साथ ही नहीं देने पर अपहरण करने और जान से मारने की धमकी भी दी जा रही थी , मामले के अनुसंधान के क्रम में पुलिस ने कांड में संकलित दो अभियुक्त हिमांशु तिवारी और युवराज कुमार को गिरफ्तार किया है, पुलिस ने उनके पास से दो मोबाइल भी बरामद किया है, फिलहाल दोनों अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *