झारखंड के सांस्कृतिक ,समाजिक पुनर्जागरण के अग्रदूत थे डॉ रामदयाल मुंडा-सुदेश महतो

बुंडू मेंआजसू पार्टी के तत्वाधान में डॉ रामदयाल मुंडा की 85 वीं जयंती मनाई गई एवं रंगारंग लोक सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित की गई ।कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ मुंडा के चित्र पर सुदेश महतो एवं डॉ मुंडा के पुत्र गुंजन हिकीर मुंडा द्वारा माल्यार्पण से हुआ।इस अवसर पर सुदेश महतो ने कहा डॉ रामदयाल मुंडा झारखंड के सांस्कृतिक ,समाजिक पुनर्जागरण के अग्रदूत थे।डॉ मुंडा झारखंडी संस्कृति को वैश्विक पहचान दिलायी।उन्होंने झारखंडी संस्कृति को रचाने बसाने का काम किया।अब उनके अधूरे कार्य को उनके पुत्र गुंजन हिकीर मुंडा आगे बढ़ा रहे हैं।सिल्ली में हर वर्ष आयोजित होने वाली गूंज महोत्सव उन्हीं की परिकल्पना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *