कांड्रा: शनिवार की सुबह कांड्रा रेलवे स्टेशन के बाहर ऑटो स्टैंड में अपने पति और बेटे पर जानलेवा हमला कर फरारी काट रहे

अपराधी को देखते ही महिला उस हमलावर पर भूखी शेरनी की तरह टूट पड़ी उसके बाद कांड्रा पुलिस के हवाले कर दिया. विदित हो कि बीते 14 जून को आदित्यपुर थाना अंतर्गत शांति नगर में जमीन कारोबारी रॉकी कालिंदी पर हुए जानलेवा हमला जिसमें उसका तीन वर्षीय बेटा भी गोली का छर्रा लगने से घायल हो गया था, उस मामले में फरार चल रहे अपराधी रवि मंडल को शनिवार की सुबह रॉकी की पत्नी ने कांड्रा रेलवे स्टेशन के समीप ऑटो स्टैंड पर धर दबोचा और उसकी पिटाई के बाद कांड्रा पुलिस को सौंप दिया. उसके बाद रवि को अपने कब्जे में लेकर कांड्रा थाने की पुलिस ने आदित्यपुर पुलिस को सूचना दे दी. बता दें कि इस मामले में आदित्यपुर पुलिस ने राजेश गोप और सादान गोप को पूर्व में गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. जबकि रवि मंडल फरार चल रहा था.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *