जमशेदपुर के नये डीएफओ के रूप मे सबा आलम अंसारी ने शुक्रवार को पदभार ग्रहण किया, उन्होंने निवर्त्तमान डीएफओ ममता प्रियदर्शी से पदभार ग्रहण किया.

बता दें सबा आलम अंसारी वर्ष 2015 मे जमशेदपुर डीएफओ के रूप अपनी सेवा तीन वर्षो के लिए यहाँ दे चुके हैँ और दोबारा उन्हें जमशेदपुर की जिम्मेवारी सौंपी गई है, वन विभाग कार्यालय मे तमाम अधिकारी एवं कर्मचारियों ने उनका स्वागत किया, उन्होंने कहा की वे अपने दायित्व को निभाएंगे, उन्होंने कहा की पूर्व मे वन विभाग द्वारा जो योजनाएं चलाई जा रही थी उसे वे लगातार जारी रखेंगे, साथ ही वन रोजगार से ग्रामीणों को जोड़कर उन्हें आगे बढ़ाने का प्रयास करेंगे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *