जमशेदपुर के तमाम डायलसिस सेंटरों में आयुष्मान योजना के तहत डायलसिस करवा रहे मरीजों के समक्ष विकट समस्या इन दिनों उत्पन्न हो रही है,

आयुष्मान योजना के तहत डायलसिस कों धीरे धीरे बंद किया जा रहा है, और मरीजों कों इलाज की चिंता सता रही है, आयुष्मान योजना की राशि निर्गत नहीं होने के कारण यह समस्या उत्पन्न हो रही है, शुक्रवार कों बड़ी संख्या में मरीजों ने इसको लेकर जिले के उपायुक्त से गुहार लगाई है, मरीजों के अनुसार आयुष्मान योजना की राशि डायलसिस सेंटरों कों विगत तक़रीबन छह महीनों से नहीं मिला है जिस कारण ये सेवा अब धीरे धीरे बंद हो रहा है, ऐसे तमाम डायलसिस के मरीजों के समक्ष विकट समस्या उत्पन्न हो जाएगी चुंकि सभी मरीज निजी तौर पर डायलसिस करवाने में सक्षम नहीं है, इन्होने जिले के उपायुक्त कों मांग पत्र सौंपते हुए इसके समाधान करवाये जाने की मांग की है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *