जमशेदपुर के एमजीएम थाना अंतर्गत कूदलुंग गांव में एक युवक ने व्यक्ति की हत्या कि और उसके सिर को धड़ से अलग कर गांव में घूमता रहा.

युवक सिर को लेकर अपने घर पहुंच गया जहां उसे उसके घर वालों ने पकड़कर रस्सी से बांध दिया और पुलिस को इसकी सूचना दी. सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और व्यक्ति को गिरफ्तार कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. दरअसल एमजीएम थाना क्षेत्र के कूदलुंग निवासी 60 वर्षीय निताई महतो सुबह चार बजे आम तोड़ने की बात कहकर घर से निकले थे. इसी बीच गांव के ही मिथुन नामक युवक ने उनकी हत्या कर सिर को धड़ से अलग कर दिया और गांव में लेकर घूमता रहा. सूचना पर निताई का बेटा प्रहलाद महतो भी मौके पर पहुंचा. प्रहलाद ने बताया कि उसके पिता कुछ काम नही करते है. मां सब्जी बेचने का काम करती है जिसके लिए पिता आम चुनने के लिए घर से निकले थे. घर से आधे किमी की दूरी पर मिथुन का घर है. उसने पिता की हत्या कि और सिर को धड़ से अलग कर दिया. उसने पिता के कपड़े तक उतार दिए. अंत में वह पिता के सिर को लेकर अपने घर पहुंच गया जहां उसके घर वालों ने उसे रस्सी से बांध दिया. मिथुन ने हत्या क्यों की इसकी जांच पुलिस कर रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *