हिन्दू धर्म के शक्तिवाद परम्परा में माँ पार्वती की तांत्रिक अभिव्यक्ति स्वरूपा, माँ तारा दस महाविद्याओं में से दूसरी महाविद्या के रूप में प्रतिष्ठित हैं.

इसी स्वरूप का जमशेदपुर में झलक अब देखने को मिलेगा। प्रेमनगर छठघाट में माँ तारा का 35 फ़ीट मूर्ति का अनावरण तथा पूजन 2 जून से 6 जून तक रखा गया है इस दौरान तारा पीठ के प्रख्यात तांत्रिक गोवर्धन नाथ महाराज जी मौजूद रहेंगे। यह पूरा कार्यक्रम हिन्दू जनजागरण मंच के द्वारा आयोजित किया जा रहा है। इस चार दिवसिय कार्यक्रम में भोग वितरण, यज्ञ, कलश यात्रा, अघोड़ पूजन सहित अन्य पूजन शामिल है। माँ तारा के मूर्ति का स्वरूप चकधरपुर के कारीगर अनिल कुमार ने दिया है। माना जा रहा है कि बिहार झारखंड में यह सबसे बड़ा माँ तारा का स्वरूप है।बाइट: अमित शर्मा (हिन्दू जनजागरण मंच, अध्यक्ष)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *