बर्मामाइंस के कंचननगर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने चलाया जनसंपर्क अभियान, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कुलवंत सिंह ने लोगों के बीच बांटे पर्ची

जमशेदपुर : जमशेदपुर के बर्मामाइंस मंडल ने शुक्रवार को पुन: जनसंपर्क अभियान चलाया. अभियान प्रदेश कार्य समिति सदस्य कुलवंत सिंह बंटी और मंडल महामंत्री सूरज सिंह के नेतृत्व में चलाया गया. अभियान की शुरुआत बर्मामाइंस के कंचननगर बस्ती से शुरू होकर शिवनगर बस्ती तक चली. इस दौरान जनसंपर्क के साथ साथ डोर – टू- डोर पर्ची वितरण किया गया. भाजपा प्रत्याशी विद्युत वरण महतो के पक्ष में वोट मांगी गयी और पीएम की उपलब्धियों को गिनाया गया. इसके साथ ही भाजपा का बटन दबाकर भारी से भारी मतों से पीएम मोदी को जिताने की अपील की गयी ताकि तीसरी बार भी पीएम मोदी बन सके. अभियान में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कुलवंत सिंह बंटी, मंडल महामंत्री सूरज सिंह, बूथ अध्यक्ष महेन्द्र रजक और संतोष ठाकुर, उज्ज्वल राय, शशि सिंह, एवं अनेकों कार्यकर्ता उपस्थित रहे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *